हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आपदा के गुर सिखाने के लिए होगी विशेष मॉकड्रिल 

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आपदा के गुर सिखाने के लिए विशेष मॉकड्रिल होगी। इसमें विद्यार्थियों को आपदा के दौरान न केवल खुद का बचाव बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित करने के बारे में बताया जाएगा। स्कूलों में बैग फ्री दिवस के दौरान मॉकड्रिल और अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी

Oct 4, 2025 - 11:59
 0  23
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आपदा के गुर सिखाने के लिए होगी विशेष मॉकड्रिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     04-10-2025

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आपदा के गुर सिखाने के लिए विशेष मॉकड्रिल होगी। इसमें विद्यार्थियों को आपदा के दौरान न केवल खुद का बचाव बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित करने के बारे में बताया जाएगा। स्कूलों में बैग फ्री दिवस के दौरान मॉकड्रिल और अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। आपदा के दौरान प्रबंधन करने के लिए स्कूलों को स्वयं योजना भी तैयार करनी होगी।

मॉकड्रिल और जागरुकता एक ही बार नहीं, बल्कि हर माह के बैग फ्री दिवस पर करवानी होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।  बरसात में आई आपदा को देखते हुए विभाग की ओर से ये निर्णय लिया है। इसी के साथ स्कूलों में भी आपदा प्रबंधन पर विद्यार्थियों की टीम बनाई जाएगी। 

ये टीम किसी भी मुसीबत में विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने का कार्य भी करेगी, साथ ही कोई दिक्कतों पर विद्यार्थियों को जागरूक करने का कार्य भी टीम करेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली आपदाओं पर जागरूक करना जरूरी है। अगर ये जागरूक होंगे तभी अपना और आसपास का बचाव कर सकेंगे।

 विद्यार्थियों इस दौरान फायर यंत्र चलाने के टिप्स तक दिए जाएंगे। इस बरसात में प्रदेश में आई आपदा के दौरान सैकड़ों स्कूलों को नुकसान पहुंचा हैं। स्कूलों में दरारें तक आ गई हैं। गनीमत रही कि जब स्कूलों को आपदा के दौरान नुकसान पहुंचा तो वे बंद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow