हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को होगी लिखित परीक्षा,शेड्यूल जारी  

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी

May 21, 2025 - 12:33
 0  91
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को होगी लिखित परीक्षा,शेड्यूल जारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  शिमला    21-05-2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्राउंड परीक्षा पास करने वाले 16,000 युवा लिखित परीक्षा देंगे। 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 1.29 लाख युवाओं ने आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें लगभग 90,000 पुरुष और 39,000 आवेदन महिला वर्ग से आए थे। लिखित परीक्षा के लिए आयोग शिमला, मंडी और कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित कर सकता है।

अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के 5 ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई होंगे। उत्तर नहीं आने पर नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए ई विकल्प को चुनना होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow