हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी 

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए संशोधित परीक्षा परिणाम जारी

Dec 11, 2025 - 15:04
 0  25
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-12-2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया है। विशेष ड्यूटी के लिए कांस्टेबल (महिला) के 369 पद भरे गए हैं। 

हालांकि, आयोग के माध्यम से महिला वर्ग में 380 पदों को विज्ञापित किया गया था, लेकिन कुछ वर्ग में पात्र उम्मीदवार न मिलने 11 पद खाली रह गए हैं। इस वर्ग में दस्तावेज सत्यापन के लिए 621 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया था। पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के कुल 676 पद भरे गए हैं। 

लोक सेवा आयोग के माध्यम से पुरुष वर्ग में 708 पदों को विज्ञापित किया गया था, लेकिन कुछ वर्ग में पात्र उम्मीदवार न मिलने पर 32 पद खाली रह गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अब कुल 43 पद रिक्त रह गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow