हिमाचल प्रदेश में 26, 30 व 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से नुकसान का दौर जारी है। शुक्रवार को कुल्लू के सैंज में पहाड़ी दरकने से 14 परिवारों के 60 लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-07-2025
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से नुकसान का दौर जारी है। शुक्रवार को कुल्लू के सैंज में पहाड़ी दरकने से 14 परिवारों के 60 लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। दोपहर में सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के दरमेढा गांव के पीछे की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।
भारी भरकम चट्टानें, पत्थर और मलबा गिरने से गांव के लोग जान बचाकर सुरक्षित जगह की तरफ भागे। शाम तक रुक-रुक भूस्खलन का क्रम जारी रहा। सभी लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में शरण ली है। उधर, प्रशासन ने सभी ग्रामीणों को रोपा स्थित रेस्टहाउस में ठहराने का बंदोबस्त किया है। शनिवार को लोग रेस्ट हाउस में शिफ्ट होंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26, 30 व 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27, 28 व 29 जुलाई को अधिकतर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। 26 से 31 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
What's Your Reaction?






