हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी नई वोल्वो बसें

हिमाचल प्रदेश के लिए 24 वोल्वो बसें तैयार हो गई हैं। एचआरटीसी के बेड़े में यह बसें शामिल होंगी। जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सूचना के अनुसार बंगलूरू में वोल्वो कंपनी ने इन बसों को तैयार

Jun 3, 2025 - 11:50
 0  33
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी नई वोल्वो बसें
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला     03-06-2025

हिमाचल प्रदेश के लिए 24 वोल्वो बसें तैयार हो गई हैं। एचआरटीसी के बेड़े में यह बसें शामिल होंगी। जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सूचना के अनुसार बंगलूरू में वोल्वो कंपनी ने इन बसों को तैयार कर लिया है और हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। उनको जल्द से जल्द अपनी टीम भेजने को कहा है। 

ताकि वो तकनीकी रूप से इन बसों की सभी तरह की स्पेसिफिकेशन को देख सकें जो कि टेंडर में रखी गई थीं। एचआरटीसी अपने अधिकारियों की तकनीकी टीम को इसी सप्ताह के अंत तक बंगलूरू भेजेगी जहां यह अधिकारी सभी 24 वोल्वो बसों की पड़ताल करेंगे। 

यह सभी बीएस-6 श्रेणी की बसें हैं जिनकी जरूरत एचआरटीसी को थी। क्योंकि एचआरटीसी की वोल्वो बसें भी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाती और केवल वही बसें वहां प्रवेश कर पाती हैं जो कि बीएस-6 हैं। वहां दूसरी बसों को प्रवेश में मनाही है, जिस कारण एचआरटीसी के दिल्ली के कई रूट बंद पड़े हुए हैं। इन रूटों के बाधित रहने से एचआरटीसी को काफी ज्यादा नुकसान भी हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक यानि जून महीने में ही वोल्वो बसें बंगलूरू से हिमाचल आ जाएंगी। इनको लाने के लिए प्रदेश अलग-अलग डिपो से एचआरटीसी चालक भेजेगा और बसों को यहां पर लाया जाएगा। एचआरटीसी के पास अभी वोल्वो बसों के बेड़े में कुल 74 बसें उपलब्ध हैं जिनको प्रदेश से बाहर अलग-अलग रूटों पर भेजा जाता है। 

अब इसमें 24 और बसें जुड़ जाएंगी जिससे एचआरटीसी की वोल्वो का बेड़ा 98 बसों का हो जाएगा। वर्तमान में जो बसेें खरीदी गई हैं उनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है और यह वर्तमान जरूरतों के हिसाब से बनाई गई है। 

वोल्वो बसों की मेंटेनेंस भी उसके टेंडर में शामिल की गई है, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। क्योंकि इलेक्ट्रिक बसों में इस तरह की परेशानी पेश आ चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही बंगलूरू से कंपनी ने यह सूचना दी है कि बसें पूरी तरह से तैयार कर ली गई हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री धर्मशाला में थे जहां उनको यह सूचना दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow