हिमाचल प्रदेश में जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज

हिमाचल प्रदेश में जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी जनगणना सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जनगणना-2027 के लिए अधिकारियों की नियुक्ति

Jan 8, 2026 - 13:42
 0  9
हिमाचल प्रदेश में जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-01-2026

हिमाचल प्रदेश में जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी जनगणना सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जनगणना-2027 के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मंडल, जिला, उपमंडल, तहसील और शहरी निकाय स्तर पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अधिसूचना के तहत मंडल आयुक्त को मंडल स्तर पर जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

उपायुक्त को जिले का प्रधान जनगणना अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, रेजिडेंट आयुक्त को जिला जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला राजस्व अधिकारी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) उप-मंडल स्तर पर जनगणना अधिकारी होंगे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इनके अलावा राजस्व व कार्यालय स्टाफ को सहायक जनगणना अधिकारी बनाया गया है। 

यह अधिसूचना मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी की गई है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा नगर निगम, छावनी परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों में आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow