हिमाचल प्रदेश में दस फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ फरवरी से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नौ फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दस को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसा

Feb 8, 2026 - 11:40
 0  2
हिमाचल प्रदेश में दस फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   08-02-2026

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ फरवरी से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नौ फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दस को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है।शुक्रवार रात को पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और सोलन में तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज हुआ, अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके राज्य के कई हिस्सो में 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरस सकते हैं।

कई भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow