हिमाचल प्रदेश में पानी की योजनाएं चोरों के निशाने पर,अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी 

हिमाचल प्रदेश में पानी की योजनाएं चोरों के निशाने पर हैं। इनकी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की नौबत आ गई है। सभी योजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान किया जा रहा

Jun 3, 2025 - 11:22
 0  140
हिमाचल प्रदेश में पानी की योजनाएं चोरों के निशाने पर,अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     03-06-2025

हिमाचल प्रदेश में पानी की योजनाएं चोरों के निशाने पर हैं। इनकी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की नौबत आ गई है। सभी योजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। पेयजल और सिंचाई की इन करोड़ों रुपये की योजनाओं की मशीनरी को चोर कुछ हजार रुपये के लिए निशाना बना रहे हैं। 

तांबा और अन्य उपकरणों को चुराकर मार्केट में बेच रहे हैं। अधिकारियों को इसमें चोरों का गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। राज्य के कई क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई योजनाओं के प्रभावित होने से इससे परेशानी हो रही है। चोर सिंचाई और पीने के पानी की उठाऊ पेयजल योजनाओं की मशीनरी के अलावा इनके साथ लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को भी निशाना बना रहे हैं। 

पिछले कुछ समय में दर्जनों योजनाओं की मशीनरी चुरा ली गई। जल शक्ति विभाग इसे लेकर चिंतित है। इन योजनाओं के ट्रांसफार्मरों और मशीनरी में तांबा व अन्य धातुएं होती हैं। ये बाजार में कबाड़ में बेची जाती हैं। जिला शिमला के कुठार में चोरों ने आठ करोड़ रुपये की योजना को ठप कर दिया। यहां ताला तोड़कर मशीनरी चोरी कर ली। 

पूर्व जलशक्ति मंत्री विद्या स्टोक्स के ओएसडी रह चुके आत्मा राम ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबी प्रक्रिया के बाद इस योजना को धरातल पर उतार पाए थे, लेकिन अब हजारों किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। ग्राम पंचायत कुठार के उपप्रधान संजय माल्टा ने कहा कि इस योजना का पानी पांच पंचायतों कुठार, पुंदर चनौत, गुंडू, बागड़ी और बासाभार के लिए जा रहा है। चोर यहां से तारे, दुल्लू पंप आदि लाखों रुपये का सामान उड़ाकर ले गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow