हिमाचल प्रदेश में बीती रात से भारी बारिश जारी,कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल 

हिमाचल प्रदेश में रात से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जिलों में शिक्षण संस्थान आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर के कई स्कूलों में अवकाश रहेगा, इसके साथ ही ठियोग, चौपाल, कुमारसैन डिवीजन में आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

Aug 6, 2025 - 11:49
 0  57
हिमाचल प्रदेश में बीती रात से भारी बारिश जारी,कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-08-2025

हिमाचल प्रदेश में रात से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जिलों में शिक्षण संस्थान आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर के कई स्कूलों में अवकाश रहेगा, इसके साथ ही ठियोग, चौपाल, कुमारसैन डिवीजन में आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 

भारी बारिश के दृष्टिगत सोलन जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी को नियत समय पर अपने-अपने कार्यालय पहुंचना होगा।

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां नाले उफान पर हैं। इसी कड़ी में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पांवटा साहिब में यमुना नदी ने रौद्र रुप धारण कर लिया है। 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना किनारे स्थित श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर के घाट की निचली सीढ़ियों तक पानी आ गया  है। यहां से यमुना नदी हरियाणा में प्रवेश करती है जिस कारण वहां पर भी जलस्तर बढ़ गया है यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हर वर्ष दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है।

इसके अलावा उत्तराखंड आसन बैराज से भी रविवार रात को पानी छोड़ा गया। गिरी नदी के अलावा टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये टोंस नदी भी हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर किल्लोड के समीप यमुना में प्रवेश करती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के लिए, आप निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 या 112 डायल कर सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow