हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री,राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ चली तेज हवाएं 

हिमाचल प्रदेश में मानसून का आगमन हो गया है जिसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इस क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से शिमला, पठानकोट और आसपास के इलाकों में इसका असर देखा गया

Jun 24, 2025 - 15:58
 0  34
हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री,राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ चली तेज हवाएं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     24-06-2025

हिमाचल प्रदेश में मानसून का आगमन हो गया है जिसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इस क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से शिमला, पठानकोट और आसपास के इलाकों में इसका असर देखा गया है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून के पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों में नादौन (63.5 मिमी), कांगड़ा (55.5 मिमी) और पांवटा साहिब (49.0 मिमी) में भारी बारिश दर्ज की गई। 

जबकि कुकुम सेरी में 46 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। इस दौरान हालांकि ओलावृष्टि नहीं हुई लेकिन अगले दो दिनों में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow