हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा में जानमाल को भारी नुकसान 

प्रदेश में जारी मानसून की वर्षा ने अभी तक जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा करोड़ों रुपए की सरकारी व निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा

Jul 8, 2025 - 17:08
 0  31
हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा में जानमाल को भारी नुकसान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

योगेश चौहान - अर्की       08-07-2025                          

प्रदेश में जारी मानसून की वर्षा ने अभी तक जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा करोड़ों रुपए की सरकारी व निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसी कड़ी में सोलन जिला के अर्की मंडल में अभी तक जल शक्ति विभाग की पेयजल, सिंचाई व सीवेज की स्कीमों को करीब 75 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। 

अर्की मंडल के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच ने बताया कि  वर्षा से प्रभावित सभी जलापूर्ति परियोजनाओं को सुचारु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान फैलने वाले जलजनित रोगों को लेकर भी विभाग सतर्क है और कर्मचारियों को जल की शुद्धता बनाए रखने के उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।            

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow