हिमाचल प्रदेश में 8.42 लाख लाभार्थियों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सुखविंद्र सिंह सुक्खू
वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य में कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 8,41,917 हो गई है। इन लाभार्थियों में वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं, एकल महिलाएं और दिव्यांगजन विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत शामिल हैं। कुल लाभार्थियों में से 1,04,740 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन , 5,04,253 को राज्य वृद्धावस्था पेंशन , 25,414 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन , 1,26,808 को विधवा , निराश्रित और एकल महिला पेंशन , 1,340 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन तथा 78,291 को विकलांगता राहत भत्ता प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 41,799 नए मामले स्वीकृत किए गए है।

What's Your Reaction?