हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में जमीनों के बेनामी सौदे का उठा मामला  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में जमीनों के बेनामी सौदे का मामला उठा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने सदन में ग़गल एयरपोर्ट के आसपास उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव पर जमीनों के बेनामी सौदे के आरोप लगाए और सरकार से जांच की मांग

Feb 17, 2026 - 15:03
 0  21
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में जमीनों के बेनामी सौदे का उठा मामला  

यंगवार्ता न्यूज़  - धमर्शाला    17-02-2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में जमीनों के बेनामी सौदे का मामला उठा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने सदन में ग़गल एयरपोर्ट के आसपास उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव पर जमीनों के बेनामी सौदे के आरोप लगाए और सरकार से जांच की मांग उठाई।

विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव दिल्ली में बैठ कर हिमाचल प्रदेश में यूपी (उतर प्रदेश) कल्चरल चला रहे हैं। पहले उन्होंने गगरेट में और अब ग़गल एयरपोर्ट में जमीनें खरीद कर बेनामी सौदे कर रहे हैं। लाखों के काले धन को व्हाइट किया जा रहा है और दलाली की जा रही है।पैसा उत्तराखंड ट्रांसफर किया जा रहा है। 

सरकार को गिराने की भूमिका में भी उनका हाथ रहा है। गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एक एफआईआर भी दर्ज है जिसे एक वर्ष होने वाला है लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है सरकार इसकी जांच सुनिश्चित करें।

राकेश कालिया के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इन बेनामी सौदों की जांच करेगी और अगर ऐसा पाया जाता है तो जमीनें जब्त कर सरकार अपने कब्जे में लेगी।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार मामले को लेकर एसआईटी गठित कर जांच करवाएंगी।मुख्यमंत्री ने विधायक से भी आग्रह किया कि मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और डीजीपी को सौंप दें। पूरे मामले में एसआईटी की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow