हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को चार वर्षीय बीएड कोर्स को चलाने की मिली अनुमति 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को चार वर्षीय बीएड कोर्स को चलाने की अनुमति मिल गई है। नेशनल काउंसिल फाॅर टीचर्स एजूकेशन ने यह मंजूरी दी है। इसके लिए एनसीटीई ने विवि को पत्र जारी कर दिया

May 7, 2025 - 16:13
 0  30
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को चार वर्षीय बीएड कोर्स को चलाने की मिली अनुमति 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-05-2025

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को चार वर्षीय बीएड कोर्स को चलाने की अनुमति मिल गई है। नेशनल काउंसिल फाॅर टीचर्स एजूकेशन ने यह मंजूरी दी है। इसके लिए एनसीटीई ने विवि को पत्र जारी कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने आवेदन किया था। इसी सत्र से यह कोर्स शुरू हो सकता है।

कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने अनुमति मिलने पर विवि की आईटीईपी कमेटी और आईटेप विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप सिंह कटोच और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों के लिए यह मील का पत्थर के पत्थर साबित होगा। पाठ्यक्रम के प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को उनके क्षेत्र में दक्षता प्राप्त होगी। 

प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने आईटीईपी कोर्स की अनुमति मिलने के लिए इस कार्य में लगे शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया।
कोर्स शुरू करने को लेटर ऑफ इंटेंट जारी हो जाने के बाद अब विश्वविद्यालय इस कोर्स को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बैच बिठाने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है। 

जानकारी के अनुसार आईटीईपी चार वर्षीय एकीकृत टीचर्स एजूकेशन प्रोग्राम की ढाई सौ सीटों का बैच बिठाने को आवश्यक ढांचागत और अन्य सुविधाएं पर्याप्त पाई गई हैं। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बीए-बीएड की सौ सीटों, बीएससी-बीएड की सौ और बीकॉम-बीएड की 50 सीटों के बैच को अनुमति मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow