हिमाचल में टूटा ड्राइस्पेल , कोकसर में हिमपात शुरू , बर्फबारी के बीच मस्ती में झूमते रहे पर्यटक

मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच मंगलवार को लाहौल घाटी के उदयपुर उपमंडल के त्रिलोकनाथ के साथ कई रिहायशी इलाकों सहित रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले व मध्यम इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं

Dec 31, 2025 - 14:17
 0  30
हिमाचल में टूटा ड्राइस्पेल , कोकसर में हिमपात शुरू , बर्फबारी के बीच मस्ती में झूमते रहे पर्यटक
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-12-2025

मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच मंगलवार को लाहौल घाटी के उदयपुर उपमंडल के त्रिलोकनाथ के साथ कई रिहायशी इलाकों सहित रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले व मध्यम इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण शीतलहर चलने की संभावना है। खासकर सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। रात के समय तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। हिमाचल में नवंबर के बाद दिसंबर में भी बादल नहीं बरसे। एक से 30 दिसंबर तक प्रदेश में सामान्य से 99 कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 0.2 मिलीमीटर हुई, जबकि 36.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 
सिर्फ लाहौल-स्पीति में 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते वर्ष दिसंबर के दौरान सामान्य से 36 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। प्रदेश में 49.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बुधवार को जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के कोकसर में दिसंबर महीने की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान सैलानियों ने लाइव बर्फबारी का आनंद लिया और जमकर मस्ती की। घाटी में ऊंची चोटियों के साथ-साथ अब निचले इलाकों में भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow