हिमाचल में तीसरे मोर्चे से भाजपा को होगा नुकसान,कभी भी हो सकता है कार्यकारिणी का ऐलान : विनय कुमार 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश की सियासत में उभर रहे 'तीसरे मोर्चे' को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में फिलहाल दो ही दल प्रमुख

Mar 12, 2026 - 19:31
 0  4
हिमाचल में तीसरे मोर्चे से भाजपा को होगा नुकसान,कभी भी हो सकता है कार्यकारिणी का ऐलान : विनय कुमार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए कर दिए उम्मीदवार तैयार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-03-2026

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश की सियासत में उभर रहे 'तीसरे मोर्चे' को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में फिलहाल दो ही दल प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, बल्कि यह भाजपा के लिए सिरदर्द साबित होगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि  इस नए मोर्चे में ज्यादातर ऐसे लोग शामिल हैं जो भाजपा से जुड़े रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह बात जरूर है कि ​तीसरे मोर्चे में जब बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे, तो वे चुनावी समीकरणों को प्रभावित करेंगे​इस मोर्चे का सीधा असर भाजपा के वोट बैंक पर पड़ेगा।​कांग्रेस का जनाधार मजबूत है और पार्टी अपनी नीतियों के दम पर आगे बढ़ रही है।

वहीं विनय कुमार ने संगठनात्मक नियुक्तियों पर चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए कहा कि हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की सूची तैयार है।​"हमने सूची हाईकमान को सौंप दी है। अन्य राज्यों में चुनाव व्यस्तता के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अगले एक-दो दिनों में इसका ऐलान संभव है।"उन्होंने कहा कि ​अनुभव और जोश का संगम कार्यकारिणी में होगा। 

इसमें पुराने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के बीच तालमेल बिठाया गया है। एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC) और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रदेश ही नहीं, बल्कि जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जा रहा है।आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस अपने नेताओं को मजबूती के साथ मैदान में उतारेगी।उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार भी तय और तैयार है।

​विनय कुमार ने अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में उत्सव का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक कुल्लवी नाटी डाली और विनय कुमार भी ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं संघ झूमे।इस मौके पर विनय कुमार ने केक काटकर खुशी मनाई।​ 

जन्मदिन के मौके पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस ही उनका परिवार है और वह प्रदेश भर से मिली शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow