हिमाचल में मौसम साफ, 20 अक्टूबर तक खिली रहेगी धूप, बढ़ा दिन का तापमान

राजधानी शिमला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब 20 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है

Oct 14, 2025 - 14:48
 0  26
हिमाचल में मौसम साफ, 20 अक्टूबर तक खिली रहेगी धूप, बढ़ा दिन का तापमान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हिमाचल में ठंड से राहत, दिन में चढ़ा पारा,मैदानी जिलों में गर्मी, पहाड़ों में हल्की ठंड

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-10-2025

राजधानी शिमला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब 20 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। चार दिनों से लगातार खिल रही धूप से मौसम सुहावना हो गया है। मैदानी इलाकों में जहां धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। 

वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक भी हिमाचल का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज किया जाएगा। बीते आठ दिनों में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है। 

इससे पहले 6 अक्टूबर से प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, लेकिन अब यह सामान्य या उससे अधिक हो गया है। फिलहाल प्रदेश में औसत तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। 

लाहौल-स्पीति के केलांग में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंडी, नाहन और सुंदरनगर में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा कम चल रहा है। शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और अधिकतम 21.8 डिग्री, धर्मशाला में न्यूनतम 16.5 डिग्री व अधिकतम 28.0 डिग्री, जबकि मनाली में न्यूनतम 6.5 डिग्री और अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर तक पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बढ़ेगी, जबकि मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 अक्टूबर तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow