हिमाचल सरकार 11 दिसंबर को मना रही 2 साल का जशन, मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले नही जानकारी

हिमाचल कांग्रेज़  सरकार 11 दिसंबर को 2 साल पूरे करने जा रही है और 2 साल का जश्न इस बार बिलासपुर में सरकार मनाने जा रही है और इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक भी कर चुके हैं और अधिकारियों को तैयारी के निर्देश

Nov 21, 2024 - 19:10
 0  44
हिमाचल सरकार 11 दिसंबर को मना रही 2 साल का जशन, मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले नही जानकारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-11-2024

हिमाचल कांग्रेज़  सरकार 11 दिसंबर को 2 साल पूरे करने जा रही है और 2 साल का जश्न इस बार बिलासपुर में सरकार मनाने जा रही है और इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक भी कर चुके हैं और अधिकारियों को तैयारी के निर्देश भी दे दिए हैं। लेकिन लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इसकी जानकारी तक नहीं है। 

उनका कहना है कि इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। इसको लेकर उनसे अभी तक कोई भी बातचीत नहीं हुई है । केवल मीडिया से ही उन्हें अभी तक जानकरी मिली है। उन्होंने कहा कि 2 साल का जशन तो मनाया जाएगा और जो उनकी ओर से सहयोग होगा वह उसे पूरा करेंगे। लेकिन आधिकारिक रूप से इसमें किस तरह से कार्यक्रम होने हैं और क्या होना है इसको लेकर जानकारी नही मिल पाई है।

वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर मंत्री  विक्रमादित्य ने पलटवार  किया और कहा कि वे तथ्यहीन  बयान बाजी कर रहे हैं। वे भाजपा  भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं वह साबित करें और प्रदेश की जनता को बताएं कि कहां पर भ्रष्टाचार हुआ है। 

उन्होंने कहा कि सूक्खु  सरकार में अभी तक न मुख्यमंत्री और न ही मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा पाए है। यदि उनके पास कोई प्रूफ है तो वो प्रदेश के लोगो के सामने रखे। उन्हें इस तरह के बयानबाजी नही करनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow