हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस आज देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का कर सकती एलान  

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के किसी नेता को मौका देने की मांग जोर पकड़ती दिख रही

Mar 3, 2026 - 11:41
 0  10
हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस आज देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का कर सकती एलान  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-03-2026

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के किसी नेता को मौका देने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। अधिकांश कैबिनेट मंत्री और विधायक राज्य के हितों की पैरवी करने वाले स्थानीय नेता के पक्ष में बताए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा की। उन्होंने प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रदेश के नेताओं की राय से भी आलाकमान को अवगत कराया है। कांग्रेस आलाकमान केंद्रीय नेताओं के नाम पर भी विचार कर रहा है। 

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि प्रदेश के कई नेता बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं। प्रदेश से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। उन्हें अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी चेहरा माना जा रहा है। 

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। संगठन के भीतर उनके नाम को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। इससे राजनीतिक हलकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार अधिकांश   कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक चाहते हैं कि इस बार हिमाचल से जुड़े किसी नेता को राज्यसभा भेजा जाए। 

उनका मानना है कि स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व जरूरी है। इसी कारण पार्टी के भीतर स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को नामांकन दाखिल किया जाएगा, जबकि 16 मार्च को मतदान होगा। 

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में बड़ा संकट खड़ा हो गया था। इस बार कांग्रेस किसी भी तरह की चूक से बचना चाहती है और प्रत्याशी चयन में सावधानी बरती जा रही है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow