महिला कबड्डी विश्वकप खिलाड़ी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम उतरेगी मैदान में  

बांग्लादेश के ढाका में 15 नवंबर से होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम मैदान में उतरेगी। हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन

Nov 11, 2025 - 12:59
Nov 11, 2025 - 13:11
 0  17
महिला  कबड्डी विश्वकप खिलाड़ी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम उतरेगी मैदान में  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    11-11-2025

बांग्लादेश के ढाका में 15 नवंबर से होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम मैदान में उतरेगी। हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। टीम की की कप्तान रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर और भावना को टीम में शामिल किया है। 

यह सभी खिलाड़ी 14 नवंबर को बांग्लादेश रवाना होगी। कबड्डी विश्व कप के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम के चयन के लिए फाइनल कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के पुष्पा, ज्योति,रितु नेगी भावना, चंबा, रितु नेगी, साक्षी शर्मा और निधि को बुलाया गया।

करीब 15 दिन के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का देखते हुए भारतीय महिला कबड्डी टीम की घोषणा की गई। इसमें तीन खिलाड़ी पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर और भावना भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला में अभ्यास करती हैं। जबकि रितु नेगी और साक्षी धर्मशाला प्रदेश के लिए खेलती हैं। रितु नेगी को कप्तान जबकि पुष्पा राणा उपकप्तान होंगी। 

पूर्व में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अब फिर से बेटियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद जगी है। भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक जेपी शानी ने कहा कि कहा कि बेटिया बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण जीतकर ही लौटेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow