ज़िला रेडक्रॉस समिति समर्पण और सेवाभाव के साथ निरंतर कार्यरत : मनमोहन शर्मा
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने रेडक्रॉस समिति से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने तथा आजीवन सदस्य बनाने का आग्रह किया ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी ना रहे। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस समिति द्वारा स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अभी तक 213 लोगों को शारीरिक रूप से सहायता व 02 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 17-04-2026
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने रेडक्रॉस समिति से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने तथा आजीवन सदस्य बनाने का आग्रह किया ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी ना रहे। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस समिति द्वारा स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अभी तक 213 लोगों को शारीरिक रूप से सहायता व 02 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में 42 जरुरतमंद लोगों को 02 लाख 73 हज़ार 280 रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
What's Your Reaction?




