एचआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें,हरे रंग की यह बसे पर्यावरण संरक्षण का भी देंगी संदेश  

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 297 नई ई बसें शामिल होने जा रही हैं। ये बसें हरे रंग की होंगी, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। एचआरटीसी की तकनीकी टीम बसों का निरीक्षण करने के लिए बेंगलुरू गई थी

Nov 6, 2025 - 17:30
Nov 6, 2025 - 17:36
 0  15
 एचआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें,हरे रंग की यह बसे पर्यावरण संरक्षण का भी देंगी संदेश  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-11-2025

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 297 नई ई बसें शामिल होने जा रही हैं। ये बसें हरे रंग की होंगी, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। एचआरटीसी की तकनीकी टीम बसों का निरीक्षण करने के लिए बेंगलुरू गई थी।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में जल्द 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। अधिकारियों और एचआरटीसी के अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में इन बसों का निरीक्षण किया। 

ताकि प्रदेश में आने से पहले उनकी गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया जा सके। ये बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक, शांत और प्रदूषणमुक्त यात्रा अनुभव मिलेगा। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनकी खरीद 412 करोड़ रुपये से हो रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow