यमुना नदी के ऊपर बन रहा पुल दूरी कम करेगा, फरवरी से दोड़ेंगे वाहन 

यमुना नदी के ऊपर बन रहा पुल बनकर तैयार हो गया है। फरवरी में इस हाइवे पर वाहन दौडने शुरू हो जायेंगे। डेढ़ घंटे का सफर 30 मिनट का हो जाएगा। हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने का काम जोरों पर चल रहा

Jan 2, 2025 - 19:52
 0  2.9k
यमुना नदी के ऊपर बन रहा पुल दूरी कम करेगा, फरवरी से दोड़ेंगे वाहन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     02-01-2025

यमुना नदी के ऊपर बन रहा पुल बनकर तैयार हो गया है। फरवरी में इस हाइवे पर वाहन दौडने शुरू हो जायेंगे। डेढ़ घंटे का सफर 30 मिनट का हो जाएगा। हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने का काम जोरों पर चल रहा है। 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।  

देहरादून से पांवटा साहिब के बीच अभी सड़क के दो विकल्प हैं। एक शिमला बाईपास होकर और दूसरा है सेलाकुई-हरबर्टपुर होकर पुराना पांवटा मार्ग । यह दोनों मार्ग कम चौड़े हैं, जिस कारण जगह-जगह जाम लगता है,खासकर पुराने पांवटा साहिब मार्ग पर प्रेमनगर, झाझरा, सेलाकुई, हरबर्टपुर में जाम की बड़ी समस्या है। 

इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रेमनगर के मोड़ से मेदनीपुर-बदरीपुर गांव तक 22 किमी लंबा नया ग्रीन फील्ड एलाइमेंट है।इससे सुद्धोवाला, झाझरा, सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर आदि कस्बे बाईपास हो जाएंगे। नए हाईवे से प्रमुख कस्बों को जोड़ने के लिए अलग से सर्विस रोड और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। पांवटा साहिब को बाईपास किया गया है। यमुना नदी में 1.2 किलोमीटर लंबा पुल बन रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow