संजय चोपड़ा की अगवाई में लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन किया प्रेषित 

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर निगम पुराना सभागार के प्रांगण में इकट्ठा होकर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार से भेंट वार्ता कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया

Jul 7, 2026 - 17:11
 0  3
संजय चोपड़ा की अगवाई में लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन किया प्रेषित 

यंगवार्ता न्यूज हरिद्वार 7 जुलाई, 2026 : 

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर निगम पुराना सभागार के प्रांगण में इकट्ठा होकर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार से भेंट वार्ता कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में मांग की रोड़ी बेल वाला पंतद्वीप पार्किंग ,दीनदयाल उपाध्याय, शिवपुर मार्ग ,महिला पिक वेंडिंग जोन अन्य नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं दिए जाने की मांग के साथ आगामी कावड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए गए कारोबारी लाइसेंस के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को ड्रेस कोड के साथ नई पहचान बनाकर राज्य सरकार के संरक्षण में स्वरोजगार करने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग को प्रमुखता से ज्ञापन में दोहराया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर आश्वासन दिया नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबारी लाइसेंस निर्गत किए गए हैं वह सभी अपने क्षेत्र में चलाएमान स्थिति के साथ अपना कारोबार करें और जो वेडिंग जोन के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर है वह निर्धारित स्थान से अनावश्यक रूप से जगह ना घेरे उन्होंने कहा शीघ्र ही शासन के निर्देशन में आगामी कुंभ मेला 27 से पहले पंतद्वीप पार्किंग दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक दो वेंडिंग जोन का कार्य पत्रावली में गतिमान है शीघ्र ही नए प्रस्तावित दो वेंडिंग जोन का सर्वे कराकर आसपास नगर निगम में पंजीकृत रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को समाहित योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा आगामी कुंभ मेला वह कावड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी निर्धारित क्षेत्र में नगर निगम द्वारा ड्रेस कोड दिया जाना अलग पहचान बनाकर उत्तराखंड लघु व्यापारी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार स्वरोजगार दिया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा प्रधानमंत्री स्वनिधि वह आत्मनिर्भर योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में 15000, 25000, 50000 तक की बैंकों के माध्यम से (लोन) सहायता धनराशि दी जा रही है जो स्ट्रीट वेंडर्स प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ ले रहे हैं उन सभी स्ट्रीट वेंडर्स की जनगणना कराकर आगामी नए वेंडिंग जोन में कारोबार के अवसर दिया दिए जाना उचित होगा।

अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त नंदन कुमार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में नीतीश अग्रवाल, कपिल गर्ग, कमल सिंह, उमेश कुमार, मोहनलाल, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, नरसिंह कुमार, चंदन सिंह ,मनोज कुमार ,आजम अंसारी, कामिनी मिश्रा ,बबीता देवी, इंदिरा देवी, सुमित्रा ,मंजू पाल ,सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow