युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को दिया जाएगा बढ़ावा : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चम्बा के प्रधानाचार्य इंजीनियर बिपन शर्मा ने किया। बैठक में जिला में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा युवाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उद्योगों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Nov 17, 2026 - 17:02
 0  2
युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को दिया जाएगा बढ़ावा : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा
यंगवार्ता न्यूज - चम्बा, 17 नवम्बर : 
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चम्बा के प्रधानाचार्य इंजीनियर बिपन शर्मा ने किया। बैठक में जिला में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा युवाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उद्योगों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित करवाने का प्रभावी माध्यम है। इससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है तथा उनके लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने सभी उद्योगों एवं संस्थानों से इस योजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने श्रम एवं उद्योग विभाग को इस दिशा में कार्य में तेजी लाने तथा जिले के ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, जहां कर्मचारियों की संख्या 30 से अधिक है।  उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत जिले में सभी सरकारी विभाग , निजी उद्योगों, निगमों और बोर्ड जिनकी कर्मचरियों की संख्या 30 या 30 से अधिक है ,वो अनिवार्य रूप से अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeindia.gov.in पर रजिस्टर करे और अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्रदान करे l   साथ ही,उन्होंने आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं से भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र प्रतिष्ठानों में कुल कर्मचारियों की संख्या के 2.5 से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षुओं को रखने का प्रावधान है। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न आईटीआई से उत्तीर्ण युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए न्यूनतम मानदेय 9,600 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। निजी उद्योगों एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रशिक्षुओं के मानदेय का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षु की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा सीधे बैंक खाते के माध्यम से की जाएगी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के प्रभावी कार्यान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, चम्बा के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षु निगम की कार्यशाला में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इससे जहां प्रशिक्षुओं को वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त हो रहा है, वहीं निगम को भी तकनीकी कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। बैठक के अंत में जिला में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों, उद्योगों एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई कोटी राहुल राठौर, आईटीआई सलूणी के पान चंद वर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग गौरव ठाकुर, लोक निर्माण विभाग से दिनेश कुमार, डीईओ संतोष नाथ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />