11वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा  ने दिया बच्चे को जन्म , क्लासरूम में गूंजी किलकारी

मध्यप्रदेश के सागर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक 11वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने सरकारी स्कूल के क्लासरूम में ही बच्चे को जन्म दे दिया और फिर दूसरे ही दिन नवजात बच्चे का शव श्मशान घाट में बरामद हुआ। पुलिस ने नाबालिग लड़की के चाचा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुटी है

Dec 8, 2024 - 19:43
 0  4.4k
11वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा  ने दिया बच्चे को जन्म , क्लासरूम में गूंजी किलकारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   08-12-2024

मध्यप्रदेश के सागर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक 11वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने सरकारी स्कूल के क्लासरूम में ही बच्चे को जन्म दे दिया और फिर दूसरे ही दिन नवजात बच्चे का शव श्मशान घाट में बरामद हुआ। पुलिस ने नाबालिग लड़की के चाचा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुटी है। फिलहाल बिन ब्याही मां बनी नाबालिग व उसकी मां कुछ बोल नहीं रहे हैं और जिस नवजात को नाबालिग ने स्कूल में जन्म दिया था वो भी गायब है। 
मामला सागर जिले के शाहगढ़ ब्लॉक का है जहां एक हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा जब स्कूल पहुंची तो दर्द से कराह रही थी। छात्रा की हालत देख टीचर्स समझ गए कि ये दर्द प्रसव का है। उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजन को सूचना देकर स्कूल बुलाया। लेकिन जब तक परिजन स्कूल पहुंचे छात्रा ने नवजात को जन्म दे दिया। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ था और जब परिजन स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने परिजन के साथ छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने को कहकर भेज दिया। 
बताया गया है कि परिजन छात्रा को अस्पताल ले जाने की जगह घर पर ले गए और फिर कुछ घंटों बाद श्मशान घाट के पास एक नवजात का शव आधा जला हुआ मिला। नवजात का शव मिलने से सनसनी फैली और पुलिस तक खबर पहुंची तो पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल में बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस छात्रा के घर पहुंची तो नवजात नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा के चाचा को हिरासत में लिया है। 
नवजात बच्चे के गायब होने से पुलिस को शक है कि जिस बच्चे का शव मिला है वो नाबालिग छात्रा द्वारा जन्म दिया गया बच्चा ही है। नाबालिग छात्रा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है , लेकिन बिन ब्याही नाबालिग मां और उसकी मां पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं और चुप्पी साध रखी है। बच्चे का पिता कौन है इसके बारे में भी नाबालिग छात्रा कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बड़ा सवाल ये भी है कि क्या नवजात को जिंदा जलाया गया है या फिर पहले उसकी हत्या की गई थी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow