पप्पू यादव के बयान पर संतों ने धर्म नगरी हरिद्वार में किया विरोध प्रदर्शन 

खबर धर्म नगरी हरिद्वार से है जहाँ सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के महंत एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डा श्री रवींद्र पुरी ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी नाराज़गी जताई। 

Aug 2, 2026 - 18:50
Aug 2, 2026 - 19:21
 0  175
पप्पू यादव के बयान पर संतों ने धर्म नगरी हरिद्वार में किया विरोध प्रदर्शन 
सनी वर्मा - हरिद्वार  02-08-2026

खबर धर्म नगरी हरिद्वार से है जहाँ सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के महंत एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डा श्री रवींद्र पुरी ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी नाराज़गी जताई। 
उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों का संत समाज पुरज़ोर विरोध करेगा। हरिद्वार में मीडिया से बातचीत करते हुए महंत श्री रवींद्र पुरी ने पप्पू यादव के कथित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसका अपमान करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। 
महंत रवींद्र पुरी ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए कहा कि संत समाज ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और समाज के लोगों से भी सनातन के सम्मान में एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील की।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />