पांवटा साहिब में 3.05 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में 3.05 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ली है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए तैनात थी।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 6 नवंबर :
सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में 3.05 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ली है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए तैनात थी। इसी दौरान
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महबूब पुत्र इस्लाम अली निवासी कीरतपुर, पुरुवाला और मोहन लाल पुत्र रामदेव निवासी मलिकपुर खादिर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा), क्षेत्र में चिट्टा/स्मैक बेचने का अवैध कारोबार करते हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राम मंदिर गेट, यमुना पुल बैरियर के समीप दबिश देकर दोनों व्यक्तियों को मोटरसाइकिल नंबर HP17J-6930 सहित काबू किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.05 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
What's Your Reaction?
