किशनपुरा जेल में बंद शूटर ने मांगी एक करोड़ की फिरौती, पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक के बाद एक गोलीकांड को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार गैंगस्टरों के गुर्गों से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशनपुरा जेल में बंद दो आरोपियों के खिलाफ जेल से फोन कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। 

Nov 5, 2026 - 14:15
 0  6
किशनपुरा जेल में बंद शूटर ने मांगी एक करोड़ की फिरौती, पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी

नालागढ़ 05 - 11 - 2o26 

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक के बाद एक गोलीकांड को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार गैंगस्टरों के गुर्गों से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशनपुरा जेल में बंद दो आरोपियों के खिलाफ जेल से फोन कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। 

पंजाब के कीरतपुर साहिब निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि जेल पहुंचने के बाद भी आरोपियों की फिरौती मांगने और धमकाने की गतिविधियां जारी हैं। आरोपियों ने जेल से फोन कर एक करोड़ रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर पहले भी कई बार फिरौती वसूलने का आरोप लगाया है। इस नए घटनाक्रम ने किशनपुरा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जेल की चारदीवारी के भीतर से फिरौती के लिए फोन कैसे किया गयाए यह अब जांच का अहम विषय बन गया है ।

जेल से फोन किए जाने के आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पंजाब के जिला रूपनगर के गांव शाहपुर बेला, कीरतपुर साहिब निवासी नाजर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नालागढ़ में हुए गोलीकांड में इस्तेमाल बाइक को वारदात में शामिल व्यक्तियों ने उसके घर पर खड़ा कर दिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे न तो इस बाइक के बारे में कोई जानकारी थी और न ही यह पता था कि इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया गया है। इस संबंध में उसे उस समय पता चला, जब पुलिस कर्मचारी बाइक की जांच और पुष्टि के लिए उसके घर पहुंचे। नाजर सिंह ने आरोप लगाया कि गोलीकांड में शामिल व्यक्ति पहले भी उससे कई बार फिरौती वसूल चुके हैं। अब जेल में बंद आरोपियों ने फोन कर उससे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />