भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: सुरेश कश्यप
डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी नौणी में मंगलवार को मेरा युवा भारत सोलन की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत यूथ पार्लियामेंट-2027 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
यशपाल कपूर. सोलन 3 नवंबर :
डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी नौणी में मंगलवार को मेरा युवा भारत सोलन की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत यूथ पार्लियामेंट-2027 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश की युवा शक्ति में अपार क्षमता है और इस क्षमता का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र के विकास में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं, जनहित के मुद्दों और देश की नीतियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व, संवाद, विचार अभिव्यक्ति और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग और विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवाओं को अपने विचारों, नवाचारों और रचनात्मक सोच के माध्यम से देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव के लिए करें।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचएस बवेजा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और यूनिवर्सिटी में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी विकास की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भागीदार है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, नेतृत्व क्षमता निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. डीपी शर्मा, निदेशक अनुसंधान डॉ. देवना वैद्य, डॉ. अजय शर्मा तथा जिला युवा अधिकारी भूपेंद्र सिंह गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ईशा पहले स्थान पर रही।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 कार्यक्रम में सोलन जिला के 28 युवाओं ने भाग लिया। इस बार का विषय था वन नेशन,वन इलेक्शन। इस विषय पर युवाओं ने अपने-अपने विचार रखे। इसमें ईशा पहले, सृष्टि चौहान दूसरा और तुषार आनंद तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. केके रैना, डॉ. राजेंद्र वर्मा, यशपाल कपूर, अंजू और मीनू बारिया शामिल रहे। विजेताओं को नौणी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एचएस बावेजा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने भी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र बांटे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कनिष्क शर्मा, कुशाग्र, रविजीत, साहिल, दिव्यांशु, जितेंद्र और सुरेश ने विशेष सहयोग रहा
What's Your Reaction?

