आस्था स्पेशल स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ
आस्था स्पेशल स्कूल में आज आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ आलोक जुनेजा जी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर एवं रचनात्मक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 3 नवंबर :
आस्था स्पेशल स्कूल में आज आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ आलोक जुनेजा जी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर एवं रचनात्मक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना था।
What's Your Reaction?

