भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

 भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। सन्नी शुक्ला ने बताया कि संगठनात्मक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, जिला स्तर पर गतिविधियों को गति देने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का दायित्व सौंपा गया है।

Nov 3, 2026 - 14:28
Nov 3, 2026 - 14:45
 0  8
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 3 नवंबर 2026 : 


 भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। सन्नी शुक्ला ने बताया कि संगठनात्मक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, जिला स्तर पर गतिविधियों को गति देने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का दायित्व सौंपा गया है।

जारी नियुक्तियों के अनुसार चम्बा जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, नूरपुर का प्रभारी प्रदेश आईटी संयोजक मनप्रीत सिंह, कांगड़ा का प्रभारी प्रदेश सचिव नेकराज ठाकुर, पालमपुर का प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर तथा देहरा का प्रभारी प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार हमीरपुर का प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी मनोज चंदेल, ऊना का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ठाकुर, बिलासपुर का प्रभारी मुख्य प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर, सुंदरनगर का प्रभारी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक संजय बरटा तथा मंडी का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित ठाकुर को बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त कुल्लू जिला का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अमीन चौहान, लाहौल-स्पीति का प्रभारी प्रदेश सचिव रुचिन चौहान, किन्नौर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता नील कमल गुप्ता, महासू का प्रभारी प्रदेश सचिव विपिन पाल, शिमला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सोलन का प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली तथा सिरमौर का प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

सन्नी शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा जिला और मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। सन्नी शुक्ला ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />