सोलन के मंशार के समीप सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
सोलन के मंशार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एक सड़क दुर्घटना पेश आई है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वहीं, दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर लगातार सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
What's Your Reaction?