सोलन नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला में रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात, रेलवे लाइन से सटे वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

आज अंबाला में सोलन नगर निगम की मेयर श्रीमती सुषमा शर्मा, उपमहापौर श्री गौरव राजपूत एवं पार्षद रोहित भारद्वाज ने उत्तरी रेलवे के DRM कार्यालय में वरिष्ठ मुख्य अभियंता (Senior Chief Engineer) से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पुरुषोत्तम गुलेरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Nov 2, 2026 - 17:48
 0  5
सोलन नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला में रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात, रेलवे लाइन से सटे वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

यंगवार्ता न्यूज - सोलन 2 नवंबर :

आज अंबाला में सोलन नगर निगम की मेयर श्रीमती सुषमा शर्मा, उपमहापौर श्री गौरव राजपूत एवं पार्षद रोहित भारद्वाज ने उत्तरी रेलवे के DRM कार्यालय में वरिष्ठ मुख्य अभियंता (Senior Chief Engineer) से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पुरुषोत्तम गुलेरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सोलन नगर निगम के अंतर्गत रेलवे लाइन से सटे सभी वार्डों की विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि रेलवे एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जल्द से जल्द मौके पर निरीक्षण (Joint Inspection) किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय से किया जा सके।

इस दौरान वार्ड नंबर 4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने विशेष रूप से करोल विहार में एम्बुलेंस रोड का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से स्थानीय निवासियों द्वारा इस सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण मांग पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

रेलवे अधिकारियों ने समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए जल्द ही संयुक्त निरीक्षण करवाने की बात कही, जिससे संबंधित मामलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

मेयर सुषमा शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और रेलवे विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

नगर निगम का प्रयास है कि सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />