गुरुकुल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन,सृष्टि नेगी 'मिस गुरुकुल' व विलोचन कलेट 'मास्टर गुरुकुल

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में वर्तमान बारहवीं कक्षा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। 2024-25 का बैच बड़े उत्साह के साथ यह दिन दोस्तों और शिक्षकों के साथ बिताए गए वर्षों के आनंदमय क्षणों को याद करने के लिए समर्पित

Feb 12, 2025 - 20:55
Feb 12, 2025 - 21:02
 0  69
गुरुकुल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन,सृष्टि नेगी 'मिस गुरुकुल' व विलोचन कलेट 'मास्टर गुरुकुल

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     12-02-2025

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में वर्तमान बारहवीं कक्षा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। 2024-25 का बैच बड़े उत्साह के साथ यह दिन दोस्तों और शिक्षकों के साथ बिताए गए वर्षों के आनंदमय क्षणों को याद करने के लिए समर्पित एक उत्सव था।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया जिसकी थीम रही 'आपरच्छन' । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रबंधन समीति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। पार्टी में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

विजेता छात्रों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। कक्षा बारहवीं के सभी छात्र पूर्ण आत्मविश्वास के साथ ‘रैंप वॉक’के लिए रैंप पर चले। हेड गर्ल मिताली ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त हुए कहा कि सभी अध्यापकों ने हमारे व्यक्तित्व को निखारने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिस कारण आज हम जीवन के इस महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुँच सके हैं। 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा ने बैच के सभी छात्रों को प्रतिभाशाली बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने और पूर्णता का स्तर बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या ने छात्रों को स्कूल के आदर्श वाक्य 'स्वयं से पहले सेवा' को आगे बढ़ाते हुए बाहरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी छात्र भोजन के लिए विद्यालय मैस में एकत्रित हुए। विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर खूब डांस किया। कई छात्रों को स्कूल की यादों को हमेशा के लिए कैद करते हुए दोस्तों और शिक्षकों की तस्वीरें खींचते देखा गया।

इसमें सृष्टि नेगी ने 'मिस गुरुकुल' तथा विलोचन कलेट ने 'मास्टर गुरुकुल' बने। प्रांचल ठाकुर ने 'मिस पर्सनैलिटी' तथा सक्षम डोगरा ने मास्टर पर्सनैलिटी'। खुशी वर्मा ने ' मिस एलीगेंट' तथा रजत ने 'मास्टर डेंडिफाइड' मिताली तथा मंयक पांडे ने ‘स्पैशल मैंशन्ड’ का खिताब हासिल किया 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />