यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 29-10-2026
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC महासंघ), हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज माननीय जनसेवक एवं कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों, श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों तथा मजदूर वर्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान INTUC महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौहान , प्रदेश महासचिव (संगठन) रोहित शांडिल , प्रदेश कानूनी सलाहकार अधिवक्ता आदित्य ठाकुर , प्रदेश प्रभारी आईटी सेल आरती कश्यप , प्रदेश युवा सचिव ललित कौंडल तथा सोलन शहरी INTUC महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, प्रदेश में INTUC महासंघ को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक श्रमिकों एवं कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की प्रभावी पैरवी करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
INTUC महासंघ का उद्देश्य श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा उनके हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय रहना है। महासंघ के पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। INTUC महासंघ, हिमाचल प्रदेश श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मानजनक भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।