जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरा सेना का बुलेटप्रूफ वाहन , दस जवान शहीद , सात घायल अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सेना की एक गाड़ी खाई में गिर गई , जिसमें 10 जवान शहीद हो गए , जबकि सात अन्य घायल हैं। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। हादसा जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी , जिसमें 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए , जबकि सात अन्य जखमी हैं।

Jan 22, 2026 - 18:18
Jan 22, 2026 - 18:19
 0  331
जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरा सेना का बुलेटप्रूफ वाहन , दस जवान शहीद , सात घायल अस्पताल में भर्ती
 न्यूज़ एजेंसी - जम्मू  22-01-2026
जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सेना की एक गाड़ी खाई में गिर गई , जिसमें 10 जवान शहीद हो गए , जबकि सात अन्य घायल हैं। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। हादसा जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी , जिसमें 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए , जबकि सात अन्य जखमी हैं। 

घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में 20 जवान मौजूद थे। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। 

उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उपराज्यपाल ने कहा कि दुर्घटना में घायल जवानों को उपचार के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा और उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />