यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 29-10-2026
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तराखंड के चमोली जिला की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
इस बैठक में भाजपा के कर्णप्रयाग के पदाधिकारियों में जिले के अध्यक्ष , को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत , रघुबीर सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रभारी रुद्रप्रयाग , राकेश भण्डारी पालक श्रीबदरीनाथ विधानसभा , किशोर पवार जिला उपाध्यक्ष बहन चंद्रकला तिवारी राज्य मंत्री महिला आयोग तथा जिला के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी की वर्तमान गतिविधियों, संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आगामी दिनों में पार्टी की ओर से संचालित की जाने वाली गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए।
सुरेंद्र हिंदुस्तानी को भाजपा हाईकमान की ओर से चमोली जिला के विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत उनका मुख्य फोकस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को गति देने पर रहेगा।