पांवटा साहिब के राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में 17 से 22 जनवरी तक होगा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना कार्यक्रम

राधाकृष्ण हनुमान मन्दिर समिति की एक बैठक अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमे निर्णय लिया गया कि आगामी 17 से 22 जनवरी तक मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिव परिवार, यमुना माता और बाल स्वरूप श्री राम की मूर्ति स्थापित की जायेगी। श्री राम जी की मूर्ति की स्थापना अयोध्या में 22 जनवरी को हुई थी

Dec 6, 2024 - 19:39
Dec 6, 2024 - 20:01
 0  82
पांवटा साहिब के राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में 17 से 22 जनवरी तक होगा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना कार्यक्रम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  06-12-2024

राधाकृष्ण हनुमान मन्दिर समिति की एक बैठक अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमे निर्णय लिया गया कि आगामी 17 से 22 जनवरी तक मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिव परिवार, यमुना माता और बाल स्वरूप श्री राम की मूर्ति स्थापित की जायेगी। श्री राम जी की मूर्ति की स्थापना अयोध्या में 22 जनवरी को हुई थी। 
इसलिए मंदिर में भी उसी तारीख को मूर्तियों की स्थापना की जायेगी। इस दौरान 17 जनवरी को शिव मंदिर बद्रीपुर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मेन बाजार से होती हुई राधा कृष्ण मंदिर तक जाएगी। 18 जनवरी से 21 जनवरी तक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी तथा 22 जनवरी को मूर्ति की स्थापना की जायेगी,17 जनवरी व 22 जनवरी को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, 22 जनवरी की शाम को 5 बजे से 10 बजे तक कीर्तन होगा। उसके बाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। 
नगर के लोगों से आह्वान किया है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में अपना सहयोग दें। इस बैठक में अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, मयंक महावर, हिमांशु मित्तल, डी. के. अग्रवाल, पवन गोयल, रमेश शर्मा, राकेश कश्यप, ललित नांगिया, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow