संसारपुर टैरेस पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह और सदस्यों को किया गिरफ्तार

बच्चा तस्करी गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। संसारपुर टैरेस पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार किए जा चुके

Feb 23, 2026 - 20:06
Feb 23, 2026 - 20:15
 0  25
संसारपुर टैरेस पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह और सदस्यों को किया गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    23-02-2026

बच्चा तस्करी गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। संसारपुर टैरेस पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक इस मामले में कुल नाै आरोपियों को पकड़ा जा चुका है जबकि पुलिस ने और गिरफ्तारियों के संकेत दिए हैं। 

पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पांच महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक दंपती भी शामिल है। सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंध रखते हैं, जिससे इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका गहराती जा रही है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कथित तौर पर अवैध रूप से बच्चों को गोद दिलाने का काम कर रहा था। पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बड़े नेटवर्क की आशंका है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

पुलिस ने कुलविंद्र कौर उर्फ राजू (टुटकलां, नकोदर, जालंधर), नीलम सिंह और उसकी पत्नी रिंपी ( बठिंडा), किरण उर्फ काली (मूल निवासी कालेवाल, सिरसा-हाल निवासी मानसा), जसमेल कौर उर्फ भोलो (उधम सिंह नगर, बठिंडा) और करमजीत कौर उर्फ काले (कच्चा धोबीयाना, बठिंडा) को गिरफ्तार किया है। इनसे पहले अनीता उर्फ आशा (जालंधर), रितु (बटाला) और दीपक (पुराना कांगड़ा) को गिरफ्तार किया गया था, जो पुलिस रिमांड पर हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow