कुंभ मेला 2027 को लेकर अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंदर पुरी से मिले संत बाबा निर्मल दास जी महाराज
धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है। इसी कड़ी में गुरु रविदास साधु संप्रदाय पंजाब के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान आगामी कुंभ मेले में गुरु रविदास साधु संप्रदाय की पेशवाई और शाही स्नान की तिथियां घोषित करने का अनुरोध किया गया। खास बात यह है कि कुंभ 2027 के अवसर पर 650वें गुरु पर्व की जन्म शताब्दी वर्ष का भी विशेष महत्व रहेगा।
सनी वर्मा हरिद्वार

हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संत-महात्माओं और विभिन्न धार्मिक संगठनों के बीच लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरु रविदास साधु संप्रदाय पंजाब के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज से मुलाकात कर आगामी कुंभ मेले को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संत बाबा निर्मल दास जी ने गुरु रविदास साधु संप्रदाय पंजाब की ओर से कुंभ मेले में आयोजित होने वाली पेशवाई और शाही स्नान की परंपराओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से संप्रदाय की पेशवाई एवं शाही स्नान की तिथियां घोषित करने का अनुरोध किया, जिससे समय रहते धार्मिक आयोजनों और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू की जा सकें। इस दौरान निर्मला छावनी भगवान रविदास आश्रम के प्रबंधक राजकुमार ढोगर जी, दिवेश गुप्ता, सनी, जे.सी. चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कुंभ मेला 2027 गुरु रविदास साधु संप्रदाय के लिए भी विशेष महत्व रखता है। कुल मिलाकर कुंभ मेले की तैयारियों के बीच विभिन्न संत समाज और धार्मिक संगठनों की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि आगामी कुंभ को लेकर धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने का सिलसिला तेज हो चुका है।
What's Your Reaction?