रेणुका जी मेले के दूसरे दिन दंगल में चंडीगढ़ के आशीष ने जीती माली, कैथल के जसन को दी पटखनी
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2026 के दूसरे दिन आयोजित दंगल में देशभर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के पहलवान आशीष ने कैथल के जसन को हराकर दंगल की माली अपने नाम की।
यंगवार्ता न्यूज - रेणुका जी 20 नवंबर :
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2026 के दूसरे दिन आयोजित दंगल में देशभर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के पहलवान आशीष ने कैथल के जसन को हराकर दंगल की माली अपने नाम की।
दंगल के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता काप्टा ने विजेता पहलवान आशीष को 31 हजार रुपये की नकद धनराशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता जसन को 21 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दंगल के दौरान पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में दंगल का आयोजन पारंपरिक खेल संस्कृति और कुश्ती की विरासत को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
What's Your Reaction?


