उपायुक्त किन्नौर ने जिला प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम के लिए की जा रही तैयारियों पर की बैठक
उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज यहां एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सभागार में सर्दी के मौसम को लेकर तैयारियां के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी के मौसम में तैयारियों को लेकर सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के संवेदनशील स्थानों जैसे निगुलसरी , नाथपा व मलिंग नाला पर पर्याप्त मशीनरी व लेबर उपलब्ध करवाने को कहा ताकि तत्काल प्रभाव से सड़क बहाली का कार्य आरंभ किया जा सके और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना, पटेल इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों से बर्फबारी के मौसम में मशीनरी उपलब्ध करवाने का आहवान किया तथा सड़क बहाली के कार्यों में विभिन्न विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि राहत कार्यों में कोई अति व्यापी उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ व जिला के सीमावर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त जीवन रक्षक दवाइयां के स्टॉक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो। इसके अतिरिक्त, सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने पशुपालन, कृषि एवं उद्यान विभागों को पर्याप्त कीटनाशक एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।
उपायुक्त किन्नौर ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को सर्दी के मौसम के लिए खाद्यान्नों का पर्याप्त भंडारण, पेट्रोल,डीजल, केरोसीन एवं एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बर्फबारी के दौरान हर आपात स्थिति से निपटा जा सके।
सहायक आयुक्त विपिन कुमार ठाकुर ने बैठक का संचालन किया तथा जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के बारे में उपायुक्त किन्नौर को जानकारी प्रदान की। बैठक में पुलिस अधीक्षक किन्नौर श्री सुशील कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, एसडीएम निचार नेहा नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ अजय नेगी, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ शमशेर सिंह डेहरु, जिला कृषि अधिकारी परमजीत नेगी, जल शक्ति विभाग कल्पा मंडल के अधिशाषी अभियंता मनोज नेगी, प्रथम वाहिनी होमगार्ड किन्नौर के आदेशक श्री सुरेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?


