प्रदेश प्रवक्ता संघ सोलन की वर्चुअल बैठक आयोजित, प्राइमरी कक्षाओं में प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाने का कड़ा विरोध

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक  जिला प्रधान श्री जयलाल जलपाईक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सलाहकार श्री चंद्रदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला महासचिव श्री हेमंत शर्मा, वित्त सचिव श्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद चिंटा, प्रदेश सचिव श्री वीरेंद्र शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य सम्मानित सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।

Nov 20, 2026 - 14:12
 0  2
प्रदेश प्रवक्ता संघ सोलन की वर्चुअल बैठक आयोजित, प्राइमरी कक्षाओं में प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाने का कड़ा विरोध

यंगवार्ता न्यूज - सोलन 20 नवंबर : 

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक  जिला प्रधान श्री जयलाल जलपाईक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सलाहकार श्री चंद्रदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला महासचिव श्री हेमंत शर्मा, वित्त सचिव श्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद चिंटा, प्रदेश सचिव श्री वीरेंद्र शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य सम्मानित सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में विशेष रूप से कॉम्प्लेक्स सिस्टम के अंतर्गत प्रवक्ताओं को प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए भेजे जाने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हुए स्पष्ट किया कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों (R&P Rules) के अंतर्गत की जाती है, जिनमें प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन करवाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए इस प्रकार के आदेश प्रवक्ताओं पर नियमों से परे अतिरिक्त जिम्मेदारी थोपने के समान हैं।

जिला प्रधान श्री जयलाल जलपाईक ने कहा कि प्रवक्ता संघ इस विषय का पहले भी विरोध करता रहा है और भविष्य में भी अपने इस विरोध को जारी रखेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवक्ता आवश्यकता पड़ने पर छठी से दसवीं कक्षा तक एक पीरियड पढ़ाने के लिए अपनी सेवाएं देते रहे हैं। विशेषकर तब, जब संबंधित विषय के टीजीटी, सीएंडवी अथवा अन्य संबंधित अध्यापक का पद रिक्त हो या संबंधित अध्यापक अनुपस्थित हो। यह व्यवस्था आवश्यकता आधारित रही है और प्रवक्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते आए हैं।

हालांकि, प्राथमिक कक्षाओं में प्रवक्ताओं को भेजना पूरी तरह से नियमों के विपरीत है। बैठक में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि उपनिदेशक कार्यालय के माध्यम से बार-बार प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए जाते हैं, जिससे प्रवक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनता है।

जिला प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से विनम्र आग्रह किया कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति से संबंधित R&P Rules का सम्मान किया जाए तथा प्राथमिक कक्षाओं में उनकी ड्यूटी लगाने संबंधी निर्देशों पर पुनर्विचार किया जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से यह स्पष्ट किया गया कि हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन प्रवक्ताओं के सेवा नियमों एवं सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है और नियमों से परे थोपी जाने वाली किसी भी व्यवस्था का पुरजोर विरोध करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />