विदाई तय देख विपक्ष में बैठने की रिहर्सल कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 'हिमकेयर' योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उनसे सदन में माफी मांगने की मांग कर डाली है। तपोवन विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला और दो टूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर जिस तरह के अमर्यादित और अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे सभ्य समाज में न तो बोलने लायक हैं और न ही सुनने लायक हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह भाषा खुद मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिरा रही है और जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग उन्होंने विधानसभा के पटल पर किया है, वह पूरी तरह अनुचित है, इसलिए उन्हें इसके लिए सदन में माफी मांगनी चाहिए। 

Nov 18, 2026 - 17:42
 0  7
विदाई तय देख विपक्ष में बैठने की रिहर्सल कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज  - धर्मशाला 17 नवंबर : 

धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 'हिमकेयर' योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उनसे सदन में माफी मांगने की मांग कर डाली है। तपोवन विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला और दो टूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर जिस तरह के अमर्यादित और अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे सभ्य समाज में न तो बोलने लायक हैं और न ही सुनने लायक हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह भाषा खुद मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिरा रही है और जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग उन्होंने विधानसभा के पटल पर किया है, वह पूरी तरह अनुचित है, इसलिए उन्हें इसके लिए सदन में माफी मांगनी चाहिए। 

कांग्रेस सरकार पर तीखी चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्तापक्ष को अब अपनी हार साफ दिखाई दे रही है और सरकार को यह भली-भांति समझ में आ गया है कि अगले एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी, इसीलिए कांग्रेसी नेता अभी से विपक्ष में बैठने और विपक्ष की भूमिका निभाने की रिहर्सल करने लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह अच्छा है कि कांग्रेस को समय रहते अपनी विदाई का एहसास हो गया है।

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में 'हिमकेयर' योजना में कथित अनियमितताओं और फर्जी बिलों का मुद्दा उठाते हुए जो दावे किए उसका जयराम ठाकुर ने कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा कि इस योजना के तहत कुछ अस्पतालों में पुरुषों की बच्चेदानी और महिलाओं के अंडकोष के ऑपरेशन तक के फर्जी बिल बनाए जाने के दावे झूठे हैं। मुख्यमंत्री के इसी बयान पर आपत्ति जताते हुए जयराम ठाकुर ने पलटवार किया और कहा कि चार साल के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज देने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना को केवल बदनाम करने और बंद करने की साजिश रची है। 

जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उनकी पूर्व भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ उन लाखों परिवारों के हित में 'हिमकेयर' योजना शुरू की थी जो केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते थे, और आज इस योजना को कमजोर करके सरकार आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि योजना में कहीं कोई गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है तो सरकार को तथ्यों के साथ निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जांच की आड़ में पूरी योजना को ही ठप कर देना और सदन की मर्यादा को लांघते हुए भद्दे शब्दों का प्रयोग करना कहीं से भी शोभा नहीं देता। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चार साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए शीतकालीन सत्र को समय से पहले आयोजित कर रही है, जबकि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और हिमाचल विकास के मामले में कई दशक पीछे चला गया है।

बिना ट्रायल के टेंडर शर्तों और नियमों के विपरीत एचआरटीसी बसें चलाने पर उप मुख्यमंत्री का जवाब झूठ का पुलिंदा 

जयराम ठाकुर ने सदन में उप मुख्यमंत्री के जवाब को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मज़ाक हो रहा है। अगर ट्रायल पूरा नहीं हुआ था तो बिना ट्रायल के टेंडर शर्तों और नियमों के विपरीत बसों को रिसीव करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन वह भुगतान रोकने के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रहे  हैं। उन्होंने  कहा कि सदन में उप मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अभी भी बसों का ट्रायल हो रहा है। यह भी किसी मज़ाक़ से कम नहीं है कि जो सवारियां बसें ढो रही हैं, उन्हें ट्रायल पर बता कर क्या साबित करना चाहते हैं?  जब बसों का ट्रायल नहीं हुआ था तो उन्हें झंडी दिखाने की मारा-मारी क्यों हुई? क्या ट्रायल बसों में सवारियां ढोई जा रही है? क्या यह नियमों के अनुरूप है? सदन से सड़क तक झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने की मुख्यमंत्री और मंत्रियों में होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रायल तो पहले प्रोटोटाइप से ही होता है? जिससे ट्रायल में आई कमियों को दूर किया जा सके। अब ट्रायल को सफल बनाने के लिए बसों के लोड फैक्टर के साथ भी खेल हो रहा है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जवाबदेही से बच नहीं सकते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />