राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन सोमवार को धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सड़क मार्ग के जरिये शिमला से धर्मशाला पहुंचे

Jun 30, 2025 - 15:40
 0  40
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     30-06-2025

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन सोमवार को धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सड़क मार्ग के जरिये शिमला से धर्मशाला पहुंचे। 

विधानसभा परिसर में पहुंचने पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, माननीय विधायकों और विधानसभा सचिव, अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 
मुख्यमंत्री ने विधानसभा पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गर्मजोशी से अगवानी की। 

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, सहभागी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, चीफ व्हिप और माननीय सदस्यों का तहेदिल से स्वागत किया। सम्मेलन की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow