शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर से होंगे बंद- संजीत शर्मा
शिकारी माता मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) थुनाग संजीत शर्मा ने आज यहां बताया कि आम नागरिकों, पर्यटकों, ट्रैकर्ज व श्रद्धालुओं के आगमन के लिए शिकारी माता मन्दिर के कपाट 20 नवम्बर, 2026 से आगामी आदेशों तक पूर्णतया बंद रखे जाएंगे।
यंगवार्ता न्यूज - मंडी, 16 नवंबर :
शिकारी माता मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) थुनाग संजीत शर्मा ने आज यहां बताया कि आम नागरिकों, पर्यटकों, ट्रैकर्ज व श्रद्धालुओं के आगमन के लिए शिकारी माता मन्दिर के कपाट 20 नवम्बर, 2026 से आगामी आदेशों तक पूर्णतया बंद रखे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिकारी माता की पहाड़ियों में शीत ऋतु में भारी बर्फबारी होती है जिस कारण आम जन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मन्दिर के कपाट दर्शन के लिए पूर्णतया बंद किए जाते हैं। संजीत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी शीत ऋतु एवं आगामी दिनों में मौसम खराब होने की संभावना के मद्देनजर शिकारी माता की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हो सकती है जिससे वहां जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है।
What's Your Reaction?
