शादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख कैश समेत गाजियाबाद में पकड़ी गई
घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार विवाह की रस्मों के लिए उत्साहित था और छह नवंबर को शादी संपन्न कराने की योजना थी। लेकिन समारोह से महज दो दिन पहले चार नवंबर को होने वाली दुल्हन के अचानक लापता होने से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकदी लेकर चली गई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद भराड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। युवती के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, भराड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक का विवाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी युवती से तय हुआ था। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले आया था। शादी की तैयारियों के दौरान युवती को युवक की बहन के घर हटवाड़ में ठहराया गया था। परिवार में छह नवंबर को विवाह की रस्में पूरी करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच चार नवंबर को युवती अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब घर में रखे सामान की जांच की तो सोने के आभूषण और नकदी भी नहीं मिले। परिवार के मुताबिक, गायब हुए सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये थी और नकदी 1.80 लाख रुपये थी।
युवती के लापता होने और गहने व नकदी गायब मिलने के बाद परिजनों ने भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस को युवती के गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के कब्जे से सोने के आभूषण और पूरी 1.80 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस उपाधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि मामले में गायब हुए आभूषण और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?