दिवाली की रात कुम्मी में गोशाला में लगी आग , दो गाय झुलसीं , एक ही परिवार के दो भाइयों को लाखों का नुकसान
बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी के घट्टा गांव में 8 नवंबर की रात हुई आगजनी की घटना से एक ही परिवार के दो भाइयों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। आग लगने से गौशाला जलकर राख हो गई, जबकि दो दुधारू गायें बुरी तरह झुलस गईं। इसके अलावा पशुओं के लिए रखा सूखा घास, चारा और पराल भी आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 09-11-2026
What's Your Reaction?
