सुंदरनगर के एससी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मंडी जिले के सुंदरनगर में बसे एससी समुदाय के एक वर्ग से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे।

Nov 7, 2026 - 20:56
 0  2
सुंदरनगर के एससी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल
यंगवार्ता न्यूज - ऊना 7 नवंबर :
 
 अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मंडी जिले के सुंदरनगर में बसे एससी समुदाय के एक वर्ग से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ग के कुछ परिवार कई दशक पहले पंजाब से आकर सुंदरनगर में बसे थे। ये परिवार लंबे समय से वहां रहकर कारोबार एवं अन्य कार्यों से जुड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन परिवारों से जुड़े कुछ मामलों और मौजूदा परिस्थितियों से आयोग को अवगत करवाते हुए उनके हितों के संबंध में अपनी बात रखी।
आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बात गौर से सुनी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सचिव अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार, अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग संगठन के महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता चमन राही, कांग्रेस एससी सेल ऊना के जिला अध्यक्ष बलराम माहे, कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष गुरपाल कलसी तथा सुंदरनगर स्थित डॉ. आंबेडकर नगर से रेशमा महंत, पवन कुमार और चमन लाल शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />